{"_id":"58640cb54f1c1b265eeeb35d","slug":"woman-succumbs-to-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बीते दिनों चलती बाइक से गिरकर घायल हुई महिला ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हल्दी पंतनगर निवासी 40 वर्षीय शारदा 26 दिसंबर की दोपहर अपने पति राकेश के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। घर से कुछ ही दूरी पर शारदा अचानक असंतुलित होकर बाइक से गिर गई, सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी, उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा था, मंगलवार रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन