फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham singh nagar jaspur news: Woman shot dead in Rajasthan

Uttarakhand: राजस्थान में गोली मारकर महिला की हत्या, पति समेत दो गिरफ्तार; पत्नी को खाटू श्याम ले गया था आरोपी

Sat, 22 Jun 2024 11:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 22 Jun 2024 11:53 AM IST
सार

जन्मदिन के दिन खाटू श्याम मंदिर ले जाने के बहाने विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतका के भाई ने की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Udham singh nagar jaspur news: Woman shot dead in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्मदिन के दिन खाटू श्याम मंदिर ले जाने के बहाने विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतका के भाई ने की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए आपराधिक षडयंत्र रचकर हत्या करने और फिर सबूत मिटाने की थाना सोजत सिटी जिला पाली राजस्थान में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सोजत सिटी जिला पाली राजस्थान पुलिस नामजद आरोपी विशाल और चालक मुन्नू को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर शुक्रवार को अपने साथ राजस्थान ले गई है।

विज्ञापन


बिजनौर के गांव उदयपुर थाना रेहड़ निवासी यशपाल सिंह ने नौ साल पहले अपनी बेटी वर्षा की शादी जसपुर निवासी विशाल कुमार से की थी। यशपाल ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराली उसका उत्पीड़न कर रहे थे। 13 जून को वर्षा का जन्मदिन था। इस पर दामाद विशाल कार बुक कर उसे विशाल खाटू श्याम मंदिर घुमाने ले गया। 17 जून को विशाल घर लौटा और कहने लगा कि वर्षा राजस्थान में गायब हो गई। वर्षा से कोई संपर्क नहीं हो पानी और मोबाइल भी बंद आने से परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी।
विज्ञापन


उधर, राजस्थान पुलिस एक मृतका की शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया, जिस पर परिजनों ने उसकी पहचान की। सोजत सिटी थाना प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि 19 जून को वर्षा का शव थाना क्षेत्र से बरामद हुआ था। महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षा के भाई हिमांशु कुमार की तहरीर पर पति विशाल, सास रजनी देवी, देवर अभिषेक, देवरानी अंजली निवासीगण जसपुर और कार चालक मन्नू निवासी गांव मडुआखेड़ा जसपुर के खिलाफ हत्या, आपराधिक षडयंत्र और साक्ष्य मिटाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात राजस्थान पुलिस ने जसपुर पहुंचकर विशाल और मन्नू को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को लंबी पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ राजस्थान ले गई। 

तो अवैध संबंधों के कारण की गई वर्षा की हत्या
वर्षा का पति विशाल कुमार पेशे से अधिवक्ता है। हिमांशु कुमार ने अपने बहनोई विशाल पर किसी महिला से अवैध संबंध होने के कारण वर्षा की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस कोण से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि विशाल परिवार के किसी सदस्य को खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए नहीं ले गया। यहां तक वे अपनी सात साल की बेटी को भी घर ही छोड़कर गया। यह सभी षडयंत्र रचकर हत्या करने की ओर इशारा करता है।


मासूम लक्षिका के सिर से उठा मां का साया, पिता भी गया जेल
सात साल की लक्षिका उर्फ परी ने जब से पिता विशाल द्वारा मां वर्षा की हत्या की खबर सुनी है, वह गुमसुम है। दादा-दादी के पास रह रही परी ने किसी से बात नहीं कर रही है। 13 जून को उसके पिता उसको दादा दादी के पास छोड़कर पत्नी के जन्म दिन पर खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने राजस्थान गए थे। पिता के वापस आने और मां के नहीं आने पर वह परेशान थी। 19 जून को मां की हत्या के जाने की खबर सुनकर गुमसुम है। 20 जून की रात्रि को राजस्थान पुलिस ने उसके पिता को पूछताछ करने के लिए हिरासत में ले लिया। मां का साया उठ जाने और पिता का संरक्षण नहीं मिलने से मासूम लक्षिका की परेशानियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed