फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   woman has filed a case against her husband and in-laws for harassment in rudrapur

Rudrapur: पहले पति से तलाक, दूसरी में भी नहीं बनी बात; 2 लाख और बाइक नहीं मिलने पर छोड़ने की धमकी देने का आरोप

Wed, 05 Mar 2025 01:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 05 Mar 2025 01:05 PM IST
सार

महिला ने उत्पीड़न से परेशान होकर पति से तलाक लिया और बेटी के भविष्य के लिए दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति ने भी रुपये और बाइक की मांग को लेकर उत्पीड़न कर उसे छोड़ दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
woman has filed a case against her husband and in-laws for harassment in rudrapur
FIR - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में महिला ने उत्पीड़न से परेशान होकर पति से तलाक लिया और बेटी के भविष्य के लिए दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति ने भी रुपये और बाइक की मांग को लेकर उत्पीड़न कर उसे छोड़ दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


विवेकनगर वार्ड आठ निवासी नीलम ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि उनका सोमपाल निवासी ग्राम खुटिया थाना मिलक रामपुर के साथ विवाह हुआ था। इस दौरान एक बेटा ध्रुव और बेटी राधा हुई। पति और ससुरालियों की ओर से उत्पीड़न करने पर उनका तलाक हो गया। बेटी उसके संरक्षण में आ गई। इसी बीच उसकी मुलाकात सत्येंद्र कुमार उर्फ विकास निवासी मोहल्ला कुंदनपुर वार्ड नंबर दो बरखेडाकलां पीलीभीत और हाल निवासी राजा काॅलोनी ट्रांजिट कैंप से हुई।
विज्ञापन


सत्येंद्र ने बेटी को अपनाते हुए विवाह का प्रस्ताव रखा था। 12 अगस्त 2023 को उनकी शादी हो गई। जब वह पति के साथ ससुराल गई तो ससुरालियों ने उसे और बेटी को अपनाने से इन्कार कर दिया। इस पर वह पति के साथ ट्रांजिट कैंप में रहने लगी। बाद में ससुरालियों के भड़कावे में आकर पति उनके साथ गालीगलौज और मारपीट करने लगा। पति और ससुराली लगातार उत्पीड़न कर उससे दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करते थे। 28 नवंबर 2024 को पति मारपीट कर घर से चला गया। इसके बाद वह नहीं लौटा और उसे तलाक देने की बात कह रहा है। तलाक नहीं देने पर जान से मारने और बेटी को भी नुकसान पहुंचाने की धमकियां दे रहा है। उन्होंने पुलिस से पति और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed