{"_id":"654154e9edec6296bd0fb1ba","slug":"woman-grabs-rs-15-lakh-by-registering-land-agreement-with-fake-papers-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-4315-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फर्जी कागजों से जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर महिला ने हड़पे 15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फर्जी कागजों से जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर महिला ने हड़पे 15 लाख
Wed, 01 Nov 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। एक व्यक्ति ने एसएसपी को तहरीर देकर महिला पर जमीन के फर्जी दस्तावेजों से रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराकर 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से कानपुर और हाल में ओमेक्स रिवेरा रुद्रपुर निवासी सूरज सिंह कुशवाह ने एसएसपी को तहरीर सौंपी। उसने कहा कि एक महिला ने बाजपुर के गांव बेरिया दौलत में भूमि का कुल 0.9480 हेक्टेअर रकबा बताकर विक्रय करने के लिए 1.18 करोड़ में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट का करार किया। उसने इस साल 20 फरवरी को महिला को आरटीजीएस के माध्यम से साढ़े आठ लाख और 21 फरवरी को एक लाख रुपये नकद दिए। इसी दिन 50 हजार रुपये नेट बैंकिंग के माध्यम से दिए।
जमीन का बैनामा कराने के लिए रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया गया। कागजों की जांच के दौरान आरोपी महिला को पांच सितंबर 23 को पांच लाख रुपये दिए गए। उसके बाद महिला जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए टालमटोल करती रही। जमीन और कागजों की पड़ताल करने पर पता चला कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों से रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया है, जबकि महिला की जमीन बौर नदी में डूब चुकी है। आरोपी महिला की ओर से अन्य दूसरे व्यक्ति के भूमि की चौहदी के कागजात लगाकर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया गया। आरोपी महिला गुरविंदर कौर कनाडा भी जाती रहती है। जबकि मूल रुप से महिला बाजपुर के सूद बस्ती भौना इस्लामनगर की रहने वाली है। केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गुरविंदर कौर के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच एसआई देवेंद्र मेहता को सौंपी गई है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य पर फर्जी तरीके से पांच लाख रुपये निकालने का आरोप
काशीपुर। खड़कपुर देवीपुरा निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह पंडित गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति में अभिभावक शिक्षक संघ का सदस्य है। समिति के प्रधानाचार्य अजय शंकर ने 26 मई 2023 को अभिभावक शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी गठन के लिए एक बैठक दिखाई है। उस बैठक में उसे उपस्थित दिखाया गया है, जबकि वह बैठक में गया ही नहीं था। उसके फर्जी और कूटरचित हस्ताक्षर किए गए हैं। आरोप लगाया कि फर्जी बैठक के आधार पर प्रधानाचार्य ने विद्यालय के खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए हैं। विद्यालय का रजिस्टर में प्रधानाचार्य स्वयं 26 मई को अनुपस्थित थे और उनके पक्ष में जो क्लीन चिट दी गई थी उस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके बाद प्रधानाचार्य कौशिक ने उसे धमकी दी। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 13 सितंबर 2023 को कोतवाली काशीपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस संबंध पत्र भेजा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर नरेंद्र ने अपने अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, मुनिदेव विश्नोई और भारत भूषण के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां धारा 156 (3) सीआरपीसी का प्रार्थना पत्र दिया। बहस के दौरान बताया गया कि प्रधानाचार्य कॉलेज में उपस्थित नहीं थे। ऐसे में उनकी ओर से फर्जी बैठक कैसे दिखाई गई। विद्यालय के रिकार्ड भी प्रस्तुत किए गए। अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल और मुनिदेव विश्नोई की बहस व तर्कों से संतुष्ट होकर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने काशीपुर थानाध्यक्ष को अजय शंकर कौशिक के विरुद्ध केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।