{"_id":"65e36629f42f5fbf8c0b9c40","slug":"woman-found-dead-in-home-suspicion-of-murder-khatima-news-c-236-1-ktm1001-102757-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: घर में मृत मिली महिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: घर में मृत मिली महिला, हत्या की आशंका
Sat, 02 Mar 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Iपोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की तीन हड्डियां टूटने का खुलासा I
खटीमा। गोठ श्रीपुर बिचवा में घर में अकेली रह रही एक महिला संदिग्ध हालत में मृत अवस्था में मिली। मृतका के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर की तीन हड्डियां टूटे होने का खुलासा हुआ है। जिस कारण सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
शुक्रवार रात गोठ श्रीपुर बिचुवा निवासी माया देवी (45) पत्नी छोटे सिंह अपने घर में मृत मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात मोर्चरी में रखवा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला का पति छोटे सिंह अल्मोड़ा के आईटीआई में मजदूरी करता है। मृतका के दो पुत्र है। बड़ा पुत्र बाहर नौकरी करता है, जबकि छोटा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रहता है। महिला मूलरूप से नेपाल की रहने वाली थी। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि कुछ लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ की जा रही है। प्रभारी सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।