फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman dies, two people injured in collision between two cars

Udham Singh Nagar News: दो कारों की टक्कर में महिला की मौत, दो लोग घायल

Sat, 13 Apr 2024 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 13 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, two people injured in collision between two cars
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त दोनों वाहन। - संवाद

विज्ञापन

सितारगंज। नेपाल से किच्छा आ रही और सितारगंज से नानकमत्ता की ओर जा रही दो कारों में टक्कर हो गईं। हादसे में एक कार सवार महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

शुक्रवार तड़के करीब चार बजे खटीमा हाईवे पर खकरा पुल के पास बोलेरो और आल्टो कार में टक्कर हो गईं। कार में सवार बिज्टी चौराहा निवासी स्वीटी (26) पत्नी राजू उर्फ राजकुमार गंगवार, पांच वर्षीय एवन पुत्र राजकुमार, पड़ोस में रहने वाली पलक, करंजा कला जौनपुर यूपी निवासी व हाल निवासी मीना बाजार प्रतीक सिंह पुत्र राजनाथ सिंह व कार में सवार जावा सोनार पत्नी जय सोनार निवासी गौरीगंगा कलाली, नेपाल घायल हो गई।
विज्ञापन

घायलों को उपजिला चिकित्सालय लाया गया जहां स्वीटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि घायल प्रतीक और पलक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बोलेरो कार सवार लोगों ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही आल्टो कार अनियंत्रित होकर उनकी कार से टकरा गई थी। बोलेरो कार में भी 12 से अधिक सवारियां थीं जिनमें सवारों को मामूली चोट आईं। बोलेरो सवार लोगों ने बताया कि चालक को उन्हें किच्छा तक छोड़ना था। वहां से ट्रेन से सूरत के लिए रवाना होना है। नानकमत्ता थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बहादुर सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed