{"_id":"6520e8e1afbadce3ca0e5cb6","slug":"woman-caught-the-miscreant-and-handed-him-over-to-the-police-in-kashipur-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashipur News: बेटे के सामने मां से छेड़छाड़, बनाने लगा वीडियो, महिला ने पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur News: बेटे के सामने मां से छेड़छाड़, बनाने लगा वीडियो, महिला ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Sat, 07 Oct 2023 10:44 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:44 AM IST
सार
काशीपुर में बेटे के साथ बाजार सामान लेने गई महिला के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। काशीपुर में बेटे के साथ बाजार सामान लेने गई महिला के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
नगर निवासी एक महिला अपने बेटे के साथ महाराणा प्रताप चौक स्थित एक फल के दुकान से फल खरीद रही थी। इस दौरान एक मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। साथ ही उसका वीडियो बनाने लगा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इदरीश निवासी मंसूरपुर भोजपुर जिला मुरादाबाद बताया।
विज्ञापन
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन