{"_id":"6a25a5ca8a53190a4a04d2cc","slug":"woman-attacked-by-crocodile-saved-by-companions-rudrapur-news-c-242-1-rdp1032-142584-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिला को मगरमच्छ ने दबोचा, साथियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिला को मगरमच्छ ने दबोचा, साथियों ने बचाई जान
Sun, 07 Jun 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ के हमले में घायल महिला। संवाद
सितारगंज। बिडौरा मझोला में खकरा नदी के किनारे घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने दबोच लिया। महिला के चीखने पर आसपास घास काट रही महिलाओं ने किसी तरह उसे मगरमच्छ से छुड़ा लिया। घायल महिला को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
रविवार को गांव बिडौरा मझोला निवासी तुलसी गिरि (45) पत्नी धन गिरि गोस्वामी मवेशियों के लिए चारा लेने गांव की महिलाओं के साथ खकरा नदी के किनारे गईं थीं। वहां घास काटते समय अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। तुलसी के चीखने पर आसपास घास काट रही महिलाओं की हिम्मत से तुलसी की जान बच गई। घाबाराकोली रेंजर कैलाश गुणवंत ने बताया कि तुलसी को हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद