फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Will provide free shops to the evicted traders: Kheda

उजाड़े गए व्यापारियों को निशुल्क दिलाएंगे दुकानें : खेड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Will provide free shops to the evicted traders: Kheda
रुद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने मुख्य बाजार में जनसंपर्क किया। उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों को लूटने और उजाड़ने का काम किया हैं। कभी अतिक्रमण, कभी नोट बंदी, कभी जीएसटी से व्यापारियों का कारोबार चौपट किया है। भाजपा की करनी का फल व्यापारियों को भोगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रचार के दौरान व्यापारियों ने पुष्प वर्षा के साथ खेड़ा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नैनीताल हाईवे से सैकड़ों व्यापारियों की दुकानें उजाड़कर उनकी रोजी रोटी छीन ली। यहां से दुकानें उजाड़ी गईं, वहां आज वहां पार्किंग बनाकर वसूली की जा रही है। जब सड़क चौड़ी करनी ही नहीं थी तो व्यापारियों को वहां से क्यों हटाया गया। दावा किया कि अगर वे मेयर बने तो व्यापारियों को निशुल्क दुकानें आवंटित की जाएंगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि भाजपा को सबक सिखाने का यह सही समय है। वहां पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, सौरभ चिलाना, परिमल राय, ममता रानी, संजीव रस्तौगी, सुरेश यादव, सुनील जंडवानी, मोनिका ढाली, योगेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed