फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Will ensure Scheduled Caste status for Bengali community: Arora

बंगाली समाज को दिलाकर रहेंगे अनुसूचित जाति का दर्जा: अरोरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Will ensure Scheduled Caste status for Bengali community: Arora
रुद्रपुर। बिहार चुनाव से वापस लौटने के बाद विधायक शिव अरोरा ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ पर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि बेहड़ तथ्यहीन बातें करके बंगाली समाज को भ्रमित न करें। वे बताएं कि 20 साल विधायक रहकर बंगाली समाज के लिए क्या किया। भाजपा बंगाली समाज की लड़ाई लंबे समय से लड़ रही है और उन्हें अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाकर रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार को अपने कार्यालय में विधायक ने कहा कि बंगाली समाज ने तराई की मिट्टी को सींचा है और हमेशा हिंदुत्व के साथ खड़ा रहा है। वर्ष 2009 में तत्कालीन सीएम बीएस खंडूडी के समय बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा था लेकिन केंद्र की कांग्रेस सरकार ने उसे नकार दिया था। तब बेहड़ विधायक थे। तब सांसद बलराज पासी ने और अब सांसद अजय भट्ट बंगाली समाज की आवाज को उठा रहे हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने सीएम के माध्यम से बंगाली समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की मांग की और इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

वर्षों से बंगाली समाज के छात्रों के दस्तावेजों में पूर्वी पाकिस्तानी शब्द का कलंक उन्होंने हटवाया। रुद्रपुर में समाज के लिए बंग भवन बनाने की स्वीकृति मिल गई है। यह भवन बंगाली समाज को जल्द समर्पित कर दिया जाएगा। बेहड़ ने बंगाली समाज के लिए कोई दस्तावेजी कार्यवाही की तो वे सामने आकर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed