फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Will do Chakachak at a cost of 3.5 crores to the ill-fated Sanjay Van: Bhatt

बदहाल संजय वन को साढ़े तीन करोड़ की लागत से करेंगे चकाचक : भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Will do Chakachak at a cost of 3.5 crores to the ill-fated Sanjay Van: Bhatt
एनेक्सी एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में मौजूद केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट व अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि टांडा जंगल में स्थित बदहाल पड़े संजय वन को साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से चकाचक बनाया जाएगा। इसमें पर्यटकों को बैटरी वाली छोटी गाड़ियां, कैंटीन व पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी। अराजकतत्वों से निपटने के लिए यहां छोटी पुलिस चौकी भी बनाएंगे। संजय वन के विकास के लिए सांसद निधि, विधायक निधि आदि भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का बुधवार को संजय वन में पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने बैठक न लेकर संजय वन का निरीक्षण किया। भट्ट ने संजय वन में बदहाल पड़ी नक्षत्र वाटिका, राशि ताल, पातालतोड़ कुआं आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि राज्यों से नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए संजय वन एक नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में संवारा जाएगा। वन के पार्क को जंगली जानवरों से बचाने के लिए चारों ओर सोलर फेंसिंग की जाएगी। रात में भी पर्यटक संजय वन घूम सकें इसके लिए लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि गाजियाबाद व मुरादाबाद आदि जगहों में संजय वन के बोर्ड भी लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां घूमने आएं। उन्होंने संजय वन को संवारने के लिए मुख्य सचिव से भी दूरभाष पर वार्ता कर दिशा निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे जल्द ही अपने परिवार के साथ संजय वन में टिफिन पार्टी करने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम युगल किशोर पंत ने सुझाव दिया कि संजय वन में रोज गार्डन भी बना सकते हैं। देश भर के गुलाबों की विभिन्न प्रजातियां यहां लगाई जा सकती हैं। वहां विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं पीके पात्रो, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार, तहसीलदार नीतू डागर आदि थे।
संजय वन का रखरखाव करेगी सोसायटी
रुद्रपुर। डीएम पंत ने बताया कि अब संजय वन का रखरखाव सोसायटी के माध्यम से किया जाएगा। इसके रखरखाव का बजट विभाग के पास आएगा जिसको सोसायटी को देकर इसकी मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दी जाएगी। संवाद
मौजूदा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर फोकस करें अधिकारी : भट्ट
पंतनगर। रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री एवं पंतनगर एयरपोर्ट सलाहकार समिति (एएसी) के चेयरमैन अजय भट्ट की अध्यक्षता में बुधवार को एएसी की वार्षिक बैठक जीबी पंत कृषि विवि के एनेक्सी-1 सभागार में हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के कार्य पर फोकस करें। भट्ट ने कमेटी के रिक्त पदों के सापेक्ष रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को कमेटी का डिप्टी चेयरमैन नामित किया।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट निर्माण के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव से दूरभाष पर बातचीत के दौरान पूर्व में तैयार प्रस्ताव के स्थान पर स्टेट सिविल एविशन व स्थानीय कर्मियों के सहयोग से प्रशासन के तैयार प्रस्ताव की फिजिबिलिटी चेक करने के लिए शीघ्र टीम भेजने के निर्देश दिए। भट्ट ने बताया कि नए प्रस्ताव के मूर्तरूप लेने से पंत विवि की 600 एकड़ कृषि भूमि बच जाएगी और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण में अनावश्यक विलंब भी नहीं होगा।
एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने तैयार प्रस्ताव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण के लिए 3500 मीटर रन-वे की व्यवस्था की गई है जिस पर आसानी से बोइंग जैसे बड़े विमान भी उतर सकते है। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेंबर जगदीश कबडवाल, हेमंत लोशाली, राजीव चौधरी, हेमंत कुमार, मैनेजर एटीसी आदर्श अग्निहोत्री, असिस्टेंट मैनेजर आशीष चैसाली, सीओ आशीष भारद्वाज व निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट राजीव पुनेठा सहित पंत विवि, वन व सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे। संवाद

केंद्रीय मंत्री ने महिला प्रशिक्षणार्थियों का बढ़ाया हौसला
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि के गृह विज्ञान महाविद्यालय में ‘आर्थिक सशक्तीकरण हेतु उद्यमिता कौशल संवर्धन तकनीकियां’ विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार से शुरू हुआ है। बुधवार को रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने महाविद्यालय पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की ओर से इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए। वहां प्रशिक्षण संयोजक डॉ. छाया शुक्ला, सह प्राध्यापक डॉ. सोनू रानी, डॉ. शेफाली मैसी, डॉ. दिव्या सिंह आदि थे। संवाद

रुद्रपुर के संजय वन में राशि ताल का निरीक्षण करते केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट।

रुद्रपुर के संजय वन में राशि ताल का निरीक्षण करते केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed