फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wildlife and timber smugglers will keep a close watch on Nepal border, built an outpost in Lalkothi

नेपाल सीमा पर वन्य जीव व लकड़ी तस्करों पर रहेगी पैनी निगाह, लालकोठी में चौकी बनाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Wildlife and timber smugglers will keep a close watch on Nepal border, built an outpost in Lalkothi
खटीमा। वन विभाग की ओर से खटीमा से सटी नेपाल सीमा पर वन्य जीव व लकड़ी तस्करों पर पैनी निगाह और तेज कर दी है। वन विभाग के कर्मी अब घोसीकुआं के बजाय लालकोठी चौकी से गश्त कर निगरानी करेंगे। इससे वन्य जीवों की सुरक्षा कार्य में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
बता दें कि वर्तमान में नेपाल सीमा भी दिन प्रतिदिन संवेदनशील होती जा रही है। खटीमा वन रेंज में लालकोठी का जंगल नेपाल के चांदनी क्षेत्र से सटा है। यहां एसएसबी की चौकी है, लेकिन वन विभाग की चौकी न होने से कर्मियों को घोसी कुआं चौकी से लालकोठी आना पड़ता है। रेंजर बीएस बिष्ट ने बताया कि 10 लाख की लागत से चौकी का निर्माण अब लगभग पूरा हो गया है। उक्त क्षेत्र से ही नेपाल को हाथियों का आना जाना होता है। लम्बे समय से चौकी के निर्माण को जरूरी माना जा रहा था। अब पक्की चौकी बनने से कर्मी यहां रहकर वन संपदा की सुरक्षा के लिए निगरानी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed