फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   wife beaten by Husband in hearing

Udham Singh Nagar News: मुकदमे की पैरवी करने आई पत्नी से हाथापाई, केस दर्ज

Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
wife beaten by Husband in hearing
पंतनगर। दहेज उत्पीड़न मामले में पैरवी करने जिला कोर्ट आई पत्नी और सास से एक युवक ने गाली गलौज और हाथापाई की। आरोप है कि उसने केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। गणेश गार्डन रुद्रपुर निवासी कुलदीप कौर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व राजपुरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर निवासी हरविंदर सिंह से हुआ था। हरविंदर और उसके परिजनों ने दहेज उत्पीड़न करते हुए उसे अपने घर से निकाल दिया था। उसने हरविंदर व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसका केस रुद्रपुर में विचाराधीन है। शनिवार दोपहर जब वह अपनी मां के साथ रुद्रपुर परिवार न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने आई थी। इस दौरान पति उसके पास आया और गालियां देते हुए मुकदमा वापस नहीं लेने पर जाने से मारने की धमकी देने लगा। उसने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 व 1090 सहित अपने भाई लवजीत सिंह को भी सूचना दी तो हरविंदर मौके से भाग गया। कुछ समय बाद जब उसका भाई मौके पर आया तो उसे देखकर हरविंदर फिर आ गया। इस दौरान उन्हें धमकी देते हुए हाथापाई करने लगा। इसकी वीडियो उसके भाई ने बना ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed