फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Widow molested by registering marriage, case filed

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Widow molested by registering marriage, case filed
काशीपुर। शादी का झांसा देकर एक युवक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित का आरोप है कि उक्त युवक ने उसका वीडियो भी बनाया है, जिसको लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। शादी का दबाव बनाने पर युवक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 17 फरवरी 2018 को उसके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। कुछ माह पूर्व मोहल्ले के ही दिलशाद ने उसके घर रिश्ता भेजकर निकाह करने का प्रस्ताव रखा। रिश्तेदारों की सलाह और बच्चों की परवरिश के खातिर वह दिलशाद के साथ निकाह को राजी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद दिलशाद निकाह का झांसा देकर उससे एक साल तक दुष्कर्म करता रहा और वीडियो भी बना ली। निकाह का दबाव बनाने पर उक्त युवक बीती 14 जुलाई को उसके घर पहुंचा। विरोध करने पर उसने तमंचा तान कर उससे जबरन दुष्कर्म किया और बच्चों और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मामले की शिकायत पुलिस के साथ ही मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर भी की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed