फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   While. reciting. poem. Subhash. staggered. stage.

Udham Singh Nagar News: कविता सुनाते-सुनाते मंच पर लड़खड़ाकर गिरे और फिर उठ न सके सुभाष

Tue, 30 Jan 2024 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 30 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
While. reciting. poem. Subhash. staggered. stage.
कवि सुभाष चतुर्वेदी की फाइल फोटो

विज्ञापन



पंतनगर। कृषि महाविद्यालय स्थित डाॅ. बीबी सिंह सभागार में पंतनगर काव्य महोत्सव और सम्मान समारोह में खुशी का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया जब वीर रस की कविता सुनाते-सुनाते पंतनगर के कवि सुभाष चतुर्वेदी (70) लड़खड़ाकर जमीन पर गिरे और फिर उठ न सके। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सोमवार को मथुरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया।



रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा अभियान की ओर से भारतीय वीर जवानों के सम्मान में पंतनगर काव्य महोत्सव आयोजित किया गया था। सम्मेलन में विभिन्न कवियों के बाद कवि सुभाष चतुर्वेदी ने कविता पाठ करना शुरू किया। उन्होंने कविता सुनाई कि समय सीमा है, सीमा के प्रहरियों को करना है प्रणाम और समय सीमा में ही सनातन का करना है गुणगान...। काव्य पाठ करते हुए उनकी आवाज बैठती चली गई और वे मंच पर ही गिर पड़े। आननफानन आयोजकों और परिचितों ने उन्हें विवि चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उनको जिला चिकित्सालय रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत की सूचना दी। उनका एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन


राम जन्मभूमि आंदोलन में जेल भी गए थे चतुर्वेदी

पंतनगर। बचपन से धार्मिक प्रवृत्ति के सुभाष चतुर्वेदी को 1974 में पंतनगर विवि में सहायक लेखाकार के पद पर नियुक्ति मिली थी। वर्ष 2014 में वह विवि के नियंत्रक कार्यालय में लेखाकार पद से सेवानिवृत्त होकर जवाहर नगर में बस गए थे। उनको काव्य पाठ का बेहद शौक था। इसके चलते वह विवि परिसर सहित आसपास के कवि सम्मेलनों में भाग लिया करते थे। वह विश्व हिंदू परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता और परिसर में स्टेट बैंक के पीछे बृजवासी कैंटीन का संचालन करते थे। राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान वह जेल भी गए थे और हाल ही में संपन्न प्राण प्रतिष्ठा के दिन उन्होंने झा काॅलोनी मंदिर में लड्डू बंटवाए और भंडारे का आयोजन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed