फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When Will Sever Treatment Plant come into Existence

Udham Singh Nagar News: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को मिल रही सिर्फ तारीख पर तारीख

Sun, 23 Jul 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
When Will Sever Treatment Plant come into Existence
2021 में पूरा होने वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 2023 तक भी नहीं बन पाया
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत जल निगम 35.38 करोड़ की लागत से बना रहा प्लांट
वर्ष 2017 में शुरू हुआ था प्लांट निर्माण कार्य, जून 2021 में होना था पूरा

काशीपुर। केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत पेयजल निगम छह साल बाद भी 18 एमएलडी क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) शुरू नहीं कर सका। विभाग अब अगस्त 2023 तक प्लांट को शुरू करने की बात कह रहा है।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 में अमृत योजना लागू की थी। इस योजना के तहत नगर निगम प्रशासन ने एसटीपी के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। वर्ष 2017 में प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई थी। साथ ही 35,38,00,000 रुपये में प्लांट का टेंडर दिल्ली की एसएन एनवायरटेक कंपनी को मिला।
विज्ञापन

तब कार्यदायी कंपनी ने वर्ष 2017 में मुरादाबाद रोड स्थित पेयजल निगम प्रांगण के पास करीब 13 वर्ग मीटर में एसटीपी बनाने का कार्य शुरू किया जिसको पूरा करने का समय वर्ष 2021 तय किया गया लेकिन तय समय के बाद निर्माण पूरा नहीं हो सका। इसके बाद विभाग ने कंपनी को मार्च 2023 तक का समय दिया, फिर भी काम पूरा नहीं हो सका। अब मशीन के स्थापित न होने के कारण अगस्त 2023 तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
प्लांट से क्या मिलेगा लाभ

घरों, फैक्टरी, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले सीवेज और नाले-नालियों के दूषित पानी को ढेला नदी में छोड़ा जा रहा है, जो कि आगे जाकर गंगा नदी में मिलकर गंगा को प्रदूषित कर रहा है। इसकी सफाई के लिए एसटीपी बनाया जा रहा है। विभाग के एई शशिपाल सिंह चौहान ने बताया कि प्लांट बनने के बाद शहर के नाले-नालियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी और सीवेज का यहां उपचार किया जाएगा। इसके बाद यहां से निकलने वाला साफ पानी नहर में सिंचाई के लिए छोड़ा जाएगा जबकि उपचार करके सीवेज की खाद बनाई जाएगी। यह किसानों को मुफ्त दी जाएगी।
इनसेट
कार्यदायी कंपनी पर लग चुका है सत्तर लाख का जुर्माना
अमृत योजना के तहत एसटीपी निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। इसके पूरा होने की समय सीमा वर्ष 2021 तय थी लेकिन समय गुजरने के बाद ही प्लांट का काम पूरा नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक काम में देरी के लिए विभाग कार्यदायी निर्माण कंपनी पर सत्तर लाख रुपये का जुर्माना भी कर चुका है।

इनसेट
अमृत योजना के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार हो चुका है लेकिन मशीन स्थापित करने में देरी हो गई है। मार्च 2023 में प्लांट को शुरू करना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह तारीख बढ़ाकर अगस्त 2023 तय की गई है। हल्द्वानी पेयजल निगम की यांत्रिक शाखा मशीन स्थापित करने के कार्य में लगी है। उम्मीद है कि अगले माह तक प्लांट काम शुरू कर देगा। शशिपाल सिंह चौहान, एई, पेयजल निगम काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed