फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wheat production in crisis, demand for compensation

Udham Singh Nagar News: गेहूं उत्पादन पर संकट, मुआवजे की मांग

Fri, 27 Mar 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Wheat production in crisis, demand for compensation
गदरपुर। बीते दिनों आई बारिश और आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बड़े पैमाने पर गिर गई है। इसका असर अब उत्पादन पर साफ दिखने लगा है। किसान सरकार से सर्वें करा कर मुआवजा देने की मांग कर रहे हैँ।
विज्ञापन

धूप निकलने के साथ ही गिरी हुई फसल सूखने लगी है और गेहूं की बालियां भूरी पड़ने लगी हैं। ग्राम चमनगंज निवासी किसान हरीश कालड़ा ने बताया कि इस बार फसल अच्छी थी लेकिन आंधी और बारिश ने सब कुछ बिगाड़ दिया। गिरी हुई फसल को संभालना मुश्किल है और दाने भी कमजोर पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम राजेंद्रनगर डेरा निवासी किसान हरपाल सिंह विर्क ने कहा कि गेहूं की फसल गिरने से कटाई में भी दिक्कत आएंगी। इससे उत्पादन में गिरावट आ सकती है।
ग्राम श्यामनगर सात नंबर निवासी विनोद गुंबर ने बताया कि गेहूं की बालियां भूरी होने लगी हैं जिससे दाने की गुणवत्ता पर कफी असर पड़ेगा। उन्होंने राज्य सरकार से खेतों का सर्वे कराकर फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम गदरपुरा निवासी किसान मोहम्मद रफी ने प्रशासन से किसानों को राहत पहुंचाने के साथ ही बीमा योजना का लाभ दिलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed