फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wheat Producing farmers faces problems

निर्धारित उत्पादकता से अधिक गेहूं को खुले बाजार में बेचने को मजबूर किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Wheat Producing farmers faces problems
रुद्रपुर में आरएफसी के कांटे पर किसान का जमीन पर पड़ा अतिरिक्त गेहूं। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सरकार की ओर से प्रति हेक्टेयर 45 क्विंटल से अधिक खरीद नहीं करने के नियम के कारण किसानों को अपना अतिरिक्त गेहूं खुले बाजार में बेचना पड़ रहा है। इस बार सीड प्लांट में गेहूं की मांग कम होने के कारण आढ़ती भी किसानों का गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर गल्ला मंडी में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर शुक्रवार को कोलड़ा के दो किसानों ने अपना करीब 170 क्विंटल गेहूं बेचा। तौल के दौरान करीब 10 क्विंटल गेहूं मानकों से अधिक निकला। प्रति हेक्टेयर 45 क्विंटल के मानकों से अधिक गेहूं होने के कारण ई-पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सका। जिस कारण किसानों ने आढ़तियों को करीब 1850 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं बेचा। जबकि गेहूं की एमएसपी 1975 रुपये प्रति क्विंटल व 20 रुपये प्रति क्विंटल बोनस राशि है। इसी तरह बिगवाड़ा स्थित मंडी समिति में पूर्वी रुद्रपुर किसान सेवा सहकारी समिति के केंद्र पर मलसी और बिगवाड़ा गांव के किसानों ने 253 क्विंटल गेहूं बेचा। तौल के दौरान करीब 35 क्विंटल मानकों से अधिक निकले गेहूं को किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में वापस ले गए। साथ ही तराई विकास सहकारी संघ के कांटे पर 350 क्विंटल और किसान सेवा सहकारी समिति फौजी मटकोटा के कांटे पर करीब 80 क्विंटल गेहूं खरीद हुई।
विज्ञापन

विधायक धामी ने नौसर केंद्र का निरीक्षण किया
खटीमा। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम नौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसानों ने बताया कि केंद्र पर नियमित तौल हो रही है। इधर, विधायक ने ग्राम नगला तराई (नारायण नगर) बंगाली कालोनी में आयोजित श्री अखंड महानाम संकीर्तन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगवां में खुला क्रय केंद्र
किच्छा। ग्राम नौगवां में कोआपरेटिव सोसायटी के गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ गांव के 90 वर्षीय बुजुर्ग याकूब अहमद ने किया। ग्रामीणों ने गांव में केंद्र खुलने पर खुशी का इजहार किया है। वहां पर डॉ. गणेश उपाध्याय, अयूब अहमद, मो. असरद, हफीज अहमद, मुख्त्यार अहमद, इकरार अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed