{"_id":"58dea26c4f1c1b1b4063dacb","slug":"wheat-crop-crushed-by-elephants","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने रौंदी गेंहू की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने रौंदी गेंहू की फसल
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर।
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
हाथियों ने रौंदी गेंहू की फसल
- फोटो : अमर उजाला
हाथियों के झुंड ने गांव झाड़खंडी में एक एकड़ से अधिक गेंहू की फसल रौंद कर नष्ट कर दी। ग्रामीणों ने बमुश्किल कनस्तर, ढोल बजाकर हाथियों को जंगल की तरफ खदेड़ा। रातभर ग्रामीण हाथियों की दहशत में रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग अधिकारियों से जंगल सीमा पर तारबाड़ करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को देर रात झाड़खंडी निवासी माधवानंद जोशी की पकी खड़ी गेंहू की फसल में हाथियों का झुंड घुस गया। हाथियों ने गेंहू की फसल को बुरी तरह रौंद कर चौपट कर दिया। ग्रामीणों की शोरगुल करने पर हाथियों ने आबादी की तरफ रुख कर दिया, जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने कनस्तर और ढोल बजाकर हाथियों को जंगल की तरफ बमुश्किल खदेड़ा। समाज सेवी वीरेंद्र बिष्ट ने बरहैनी वन क्षेत्राधिकारी से जंगल सीमा पर चमकीले तारबाड़ करने और गेंहू फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।