{"_id":"65e770f2f5d4063a84076df4","slug":"we-will-not-step-down-will-fight-for-our-rights-will-also-meet-the-cm-rudrapur-news-c-242-1-rdp1004-108908-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हम नहीं हटेंगे, हक के लिए लड़ेंगे, सीएम से भी मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हम नहीं हटेंगे, हक के लिए लड़ेंगे, सीएम से भी मिलेंगे
Wed, 06 Mar 2024 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक पखवाड़े से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को गांधी पार्क से हटाने पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सीएम के कार्यक्रम का हवाला देते हुए उन्हें आंबेडकर पार्क में धरना देने को कहा तो कार्यकर्ता भड़क गई। उन्होंने दो टूक कहा कि धरने से हटेंगे नहीं, हक के लिए लड़ेंगे। मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे।
बीते 19 फरवरी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मांगों को लेकर गांधी पार्क मैदान में धरना दे रही हैं। मंगलवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार धरनास्थल पहुंचे। यहां उन्होंने आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से धरना हटाने का अनुरोध किया। कहा कि बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी का गांधी पार्क मैदान में कार्यक्रम है। इस वजह से धरना यहां देने के बजाय आंबेडकर पार्क में दें।
इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वहां से हटने से मना कर दिया। कहा कि उन्होंने हमेशा सरकार को हर कार्यक्रम में आगे आकर सहयोग किया है, आगे भी करते रहेंगे। हम न तो नारे लगा रहे हैं और न ही सीएम के कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। हम तो सिर्फ अपने हक के लिए धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
बोलीं सीएम धामी हमारे भाई हैं और वे यहां आएंगे तो हम भी उन्हें देखेंगे। इसके बाद पुलिस बैरंग लौट गई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं धरने पर डटी रहीं।
वहां उर्मिला मिश्रा, हंसा लोहनी, नीरू बाला, सीता रानी, मीरा बोस, लवली विश्वास, खुशबू, सीमा सरकार, आशा राजपूत, भारती मंडल आदि थीं।