फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Waterproof bags should be arranged to protect ballot boxes from rain: DM

बारिश से मतपेटियों को बचाने के लिए हों वाटरप्रूफ बैग की व्यवस्था : डीएम

Wed, 18 Jun 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Waterproof bags should be arranged to protect ballot boxes from rain: DM
रुद्रपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव शीघ्र होने हैं। इसलिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सभी तैयारियां शीघ्र पूर्ण कर लें। डीएम ने वर्षाकाल को देखते हुए मतपेटियों को कवर करने के लिए वाटरप्रूफ बैग के साथ ही वाटरप्रूफ टैंट की व्यवस्था का सुझाव दिया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आरओ व एआरओ की तैनाती शीघ्र कर लें और स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना स्थल चिह्नित करते हुए आयोग को शीघ्र भेजें। उन्होंने संवेदनशील मतदेय स्थल चिह्नित कर सुरक्षा के प्लान भी तैयार करने के लिए कहा। मतदेय स्थलों का रूट चार्ट तैयार कर लें और पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। कहा कि निर्वाचन कार्मिकों की डाटा फीडिंग करते हुए नोडल अधिकारी भी तैनात कर लें। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम अशोक कुमार जोशी, ओसी गौरव पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


निर्वाचन को सफलता पूर्वक पूर्ण कराने के लिए कार्मिकों की डाटा फीडिंग कार्य किया जा रहा है और नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। निर्वाचन सामग्री, टेंट, बैरिकेडिंग आदि के टेंडर हो गए हैं। - नितिन सिंह भदौरिया, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article