फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Waterlogging in 18 schools in the area due to heavy rains

Udham Singh Nagar News: भारी बारिश से क्षेत्र के 18 विद्यालयों में जलभराव

Fri, 11 Aug 2023 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 11 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in 18 schools in the area due to heavy rains
काशीपुर। भारी बारिश से ब्लॉक के 18 स्कूल में जलभराव हो गया। शिक्षा विभाग के अधिकारी उच्चाधिकारियों को सूचना देकर बारिश के बाद मिट्टी भरान कराने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक में 90 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 25 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, छह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सात राजकीय इंटर कॉलेज हैं। इनमें 18 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बीते कई दिनों से हो रही बारिश के कारण कई स्कूल में जलभराव हो रहा है। बुधवार देर रात भारी बारिश होने से शिक्षकों समेत छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। शिक्षा विभाग ने ऐसे 17 विद्यालयों की सूची तैयार कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि राआप्रावि चैती फार्म, राप्रावि भीमनगर, कुंडेश्वरी, ढकिया नंबर एक, ढकिया गुलाबों, कनकपुर, जुर्खा नंबर एक, मुकंदपुर, ढकिया नंबर तीन, बघेलेवाला, गिन्नीखेड़ा, शिवलालपुर अमरझंडा, जसपुर खुर्द, रायपुर खुर्द, बांसखेड़ी, राउमावि शिवलापुर अमरझंडा, टांडा उज्जैन रेलवे विद्यालयों सहित 18 में जलभराव हो रहा है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। बारिश के बाद स्कूलों में मिट्टी भरान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


स्मार्ट कक्षा में बैठने को विवश छात्र
काशीपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय हेमपुर इस्माइल प्रभारी प्रधानाध्यापक आशा पांडे ने बताया कि बारिश का पानी कक्षों में घुस गया। चार कमरों में पानी जमा होने के कारण छात्र-छात्राओं को स्मार्ट कक्षा और कुछ बच्चों को बिना पंखे के पुस्तकालय में बैठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed