फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Water Logging Creates Mess in Kashipur

प्रशासन नहीं ले रहा सुध, जान बचाने को कूड़े से ढेला का कटाव रोक रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Water Logging Creates Mess in Kashipur
ढेला कॉलोनी में हुआ जलभराव। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। लगातार हो रही बारिश से ढेला नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार रात नदी में पानी अधिक होने से नदी का पानी ढेला और खालिक कॉलोनी के घरों में घुस गया। कटाव रोकने के लिए प्रशासन और सिंचाई विभाग की ओर से किसी तरह की कार्यवाही न करने से अब लोग घरों का कूड़ा नदी किनारे डालकर कटाव रोक रहे हैं। इससे भी कटाव कम न होने से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

ढेला किनारे की खालिक कॉलोनी नई है। जलभराव से घरों को बचाने के लिए लोगों ने यहां मकानों की बुनियाद ऊंची बनाई है। इससे नदी का पानी घरों के अंदर नहीं गया लेकिन मकानों के किनारे पानी जमा होने से तालाब सी स्थिति बन गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अभी तक प्रशासन या सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी मुआयना करने नहीं पहुंचा है। फिलहाल नदी का रुख खालिक कॉलोनी की तरफ है। कूड़े से एक तरफ का कटाव रुक रहा है लेकिन दूसरी तरफ कटाव शुरू हो रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने एक दो दिन में ढेला और खालिक कॉलोनी के सामने पीचिंग का काम शुरू करने की बात कही है। सिचाई खंड काशीपुर के एई एमएस बोरा ने बताया कि पानी से ढेला और खालिक कॉलोनी के सामने कटाव हो रहा है। इसे रोकने के लिए नदी में पीचिंग की जाएगी।
विज्ञापन

गढ़वाल में है ढेला नदी का उद्गम स्थल
काशीपुर। ढेला नदी का उद्गम स्थल करीब 150 किलोमीटर दूर पौड़ी गढ़वाल के ढेला गांव के पास है। उस क्षेत्र में लगातार चार दिन से बारिश हो रही है लेकिन तुमड़िया डैम अभी पूरी तरह से नहीं भरा है। सिंचाई विभाग के एसडीओ दीपक शर्मा ने बताया कि डैम में 847 फीट गेज पानी भरने की क्षमता है। अभी डैम में 830 गेज पानी ही भरा है। डैम के पानी से उत्तराखंड और यूपी में खेतों की सिंचाई की जाती है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के विरोध में पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन
काशीपुर। नालों की तलीझाड़ सफाई न होने से महुआखेड़ागंज की नई आबादी में जलभराव की स्थिति हो गई है। नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बरसात के पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। मोर्चे के क्षेत्र अध्यक्ष रिजवान ने बताया कि दो दिन से बारिश के चलते महुआखेड़ागंज में नाले से सटी नई बस्तियों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पालिका प्रशासन ने समय रहते नालों की सफाई कराई होती तो लोगों को यह परेशानी न उठानी पड़ती। कार्यकर्ताओं ने साइकिलों के माध्यम से बरसाती पानी के बीच पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहां सखावत हुसैन, रियायत हुसैन, कयूम अहमद और इकराम आदि थे।

महुआखेड़ागंज में पानी के बीच खड़े होकर प्रदर्शन करते युंका कार्यकर्ता।

महुआखेड़ागंज में पानी के बीच खड़े होकर प्रदर्शन करते युंका कार्यकर्ता।- फोटो : KASHIPUR

नदी का कटाव रोकने के लिए नदी किनारे डाला गया कूड़ा।

नदी का कटाव रोकने के लिए नदी किनारे डाला गया कूड़ा।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed