{"_id":"59ce93a54f1c1bf3538b5087","slug":"waste-crop-will-get-insurance-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बाद हुई फसल का मिलेगा बीमा क्लेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बाद हुई फसल का मिलेगा बीमा क्लेम
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि बारिश से जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उसका बीमा दिया जाएगा। सरकार ने बीमा कंपनी को बीमित फसल का क्लेम देने का आदेश दे दिया है।
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में अजय भट्ट ने कहा भारी वर्षा से किसानों की फसलें खराब हुई हैं। इसको लेकर सरकार गंभीर है। सरकार ने बीमा कंपनी को फसल का बीमा का शीघ्र भुगतान करने को कहा है। अधिकारियों को खराब हुई फसल का शीघ्र मूल्यांकन करने का आदेश दिया है। बताया कि किसानों को मात्र दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने की योजना का शुभारंभ एक अक्तूबर को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव बीड से होगा।
इस योजना से किसानों को एक लाख तक का ऋण मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम सुनने औरों को सुनाने के लिए के लिए भाजपा सभी ने मंडल अध्यक्षों को रेडियो उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। आपातकाल में जिन लोगों को डीआईआर और मीसा में जेल भेजा गया है। सरकार ने उनको पेंशन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बढ़त के साथ ही विपक्ष हाशिए पर जा चुका है। जनता कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुकी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, डॉ. गिरीश तिवारी, राजेंद्र सैनी, अमित मनचंदा आदि थे।