{"_id":"7fb8e71bd35994af607c614476c628f5","slug":"wagonr-store-crashed-into-the-death-of-a-bull-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैगनआर दुकान से टकराई, एक बैल की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैगनआर दुकान से टकराई, एक बैल की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, केलाखेड़ा
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
एक गाय सहित तीन गोवंशीय पशुओं से भरी वैगनआर एक दुकान से टकरा गई। जिसमें एक बैल की मौत हो गई और दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। इन गोवंशीय पशुओं को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। खबर मिलते ही हिंदूवादी लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह तीन गोवंशीय पशुओें से भरी वैगनआर कार संख्या डीएल 4 सी-1067 दोराहा से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। बैरियर पर पुलिस के रोकने पर चालक कार को तेजी से भगाकर ले जाने लगा। इस पर कार एक दुकान के शटर से टकरा गई। हादसे में एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
खबर मिलते ही हिंदूवादी संगठन के यशपाल राजहंस, भगवंत सिंह मियान, कमल शर्मा, प्रशांत चौधरी, अनुज, जगदीश गुप्ता, भजन सिंह, शुभम पांडे, निरंजन सिंह, वेदप्रकाश शर्मा अचल कोरंगा सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। जिस पर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन