फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vyapar Mandal Sitarganj

व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत चार पर दर्ज मुकदमे से व्यापारियों में रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Vyapar Mandal Sitarganj
सितारगंज कोतवाली में एसएसआई विनोद फर्त्यालय से मिलते व्यापारी। संवाद - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष समेत तीन व्यापारियों और एक अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने से व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने बैठक करने के बाद कोतवाली में एसएसआई से मुलाकात की और मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को व्यापारियों की बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने जन्माष्टमी की शाम को घटित घटना की जानकारी दी। व्यापारियों ने कहा कि महाराणा प्रताप चौक पर पुलिस का सीसीटीवी लगा है। सीसीटीवी से वास्तविकता सामने आ जाएगी। पुलिस मौके पर मौजूद दर्जनों लोगों और व्यापारियों से भी मामले की वास्तविकता जान सकती है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप चौक पर एक दुकान में जन्माष्टमी के अवसर पर दुकानदार मिठाई वितरित कर रहे थे। इसके बाद दुकानदार अशोक जैन अपनी बाइक से लौटने लगे। अचानक उनकी बाइक का स्टैंड न हटने से बाइक असंतुलित हो गई। इतने में महिला व मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने झाड़ू व छाता से दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शोरगुल सुनकर बाहर आकर महिला व उक्त व्यक्ति को रोका तो महिला ने व्यापारियों पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया जबकि नामजद सभी लोग जिम्मेदार व संभ्रांत लोग हैं। इसके बाद व्यापारी कोतवाली में एसएसआई विनोद फर्त्याल से मिले और मामले की जांच कराने की मांग करते हुए फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।

एसएसआई ने व्यापारियों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया दिया। वहां व्यापार मंडल महामंत्री मनीष किनरा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल, बलजिंदर सिंह, सुखवीर सिंह बेदी, नवतेज सिंह, पवन बड़सीवाल, डॉ. महेंद्र सिंह, अमित जिंदल, पवन अग्रवाल, सोनू माटा, पवन बंसल, जीत सिंह, जगजीत सिंह, मूलचंद्र अग्रवाल, नंदरूप बेदी, अशोक जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed