{"_id":"6619a5f622ebf23ebe015e35","slug":"voting-for-essential-services-category-voters-on-saturday-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-110039-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुलिस-पीएसी के जवान आज से करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुलिस-पीएसी के जवान आज से करेंगे मतदान
Sat, 13 Apr 2024 02:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव में ऊधमसिंह नगर के नौ विधानसभाओं के लिए आवश्यक सेवा श्रेणी के मतदाताओं का मतदान शनिवार से शुरू होगा। इसमें एवीईएस मतदाताओं, पुलिस कार्मिकों तथा निर्वाचन कार्मिकों के मतदान के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। इसमें आवश्यक सेवा श्रेणी के मतदाता 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक संबंधित एआरओ के मुख्यालय में पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे।
पीएसी 31वीं वाहिनी, 46वीं वाहिनी व एसडीआरएफ के जवान 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक पीएसी 31वीं वाहिनी परिसर रुद्रपुर आडिटोरियम हाल में जबकि पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवान 14 एवं 15 अप्रैल को सुबह 10 से सायं पांच बजे तक पुलिस लाइन रुद्रपुर में मतदान करेंगे। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिक 16 एवं 17 अप्रैल को सुबह 10 से सायं पांच बजे तक सभी एआरओ के मुख्यालय में और 18 अप्रैल को नवीन मंडी बिगवाड़ा में एआरओ टेबिल पर मतदान कर सकेंगे। संवाद