{"_id":"620ab425fc59a1256d1d5c90","slug":"voter-taken-selfie-rudrapur-news-hld45375409","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करने उमड़े लोग, सेल्फी खींचकर किया अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करने उमड़े लोग, सेल्फी खींचकर किया अपलोड
विज्ञापन
गदरपुर के धौलपुर मतदान केंद्र पर मतदान कर बाहर निकलते आप प्रत्याशी जरनैल सिंह काली।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। विधानसभा सीट पर सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया आरंभ हुई। मतदान के लिए सात बजे से ही मतदाताओं की कतारें लग गई थी। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। खासकर युवा मतदाताओं के चेहरों पर मतदान करने की खुशी झलक रही थी।
दोपहर बाद कई केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दी तो कई जगह सन्नाटा छाया रहा। पालिका क्षेत्र में जीजीआईसी, जीआईसी व गूलरभोज रोड पर राप्रावि प्रथम में बनाए गए केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्रों पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया था। जीजीआईसी के कक्ष संख्या एक को दिव्यांग, राप्रावि झगड़पुरी के कक्ष संख्या-एक को सखी एवं राप्रावि प्रथम के कक्ष संख्या दो को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था। केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए बैठने और पानी इत्यादि की सुविधाओं को दुरुस्त रखा गया।
मतदान के दौरान मतदाताओं ने राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के प्रति अपने मिले-जुले रुझान व्यक्त किए। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने विकास तो कई मतदान केंद्रों पर क्षेत्र की उपेक्षा और विकास के प्रति अनदेखी को लेकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। महिलाओं ने विकास, शिक्षा, महंगाई को कम करने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किए जाने की बात की तो युवाओं ने रोजगार और बेहतर शिक्षा के मुद्दे को लेकर मतदान किया।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडेय ने विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन ने भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की। आप प्रत्याशी जरनैल सिंह काली ने ग्राम महेशपुर स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय निर्वाचन आयोग की टीमें लगातार भ्रमण कर शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने में जुटी रही।
विरोध के बाद बाहर लगाया सेल्फी प्वाइंट
गदरपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम के कक्ष संख्या दो में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र में सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ रही। भीड़ बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने मतदाताओं को मोबाइल फोन मतदान केंद्र के अंदर नहीं ले जाने दिए। कई मतदाता सेल्फी प्वाइंट पर फोटो नहीं ले सके। मतदाताओं ने नाराजगी जताई तो सुरक्षा कर्मियों ने सेल्फी प्वाइंट को मतदान केंद्र के बाहर लगा दिया। मतदाताओं ने मतदान के बाद बाहर आकर सेल्फी ली और सोशल मीडिया में अपलोड कर लोगों से भी मतदान की अपील की।

गदरपुर के आदर्श बूथ के सामने फोटो खिंचवाते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

गदरपुर के जीआईसी सकैनिया में मतदान केंद्र के बाहर कतार में लगी महिला मतदाता।- फोटो : RUDRAPUR