{"_id":"6053a5ba8ebc3ec39c36cb25","slug":"voter-slip-distributed-sitarganj-news-hld418704230","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव संचालन समिति ने बांटी वोटर स्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव संचालन समिति ने बांटी वोटर स्लिप
विज्ञापन
सितारगंज में पत्रकारों से वार्ता करते व्यापार मंडल की चुनाव संचालन समिति के लोग।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के तीन पदों पर शनिवार को मतदान होगा। इसको लेकर चुनाव संचालन समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान के शाम चार बजे से मतगणना होगी। समिति ने मतदाताओं को वोटर स्लिप भी बांटी।
मुख्य चुनाव अधिकारी छगन लाल अग्रवाल, सहायक चुनाव अधिकारी अजीत सिंह जोशन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नगर में कुल 2817 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में मतदान और मतगणना होगी। मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं। मतदान निष्पक्ष कराने के लिए शिक्षक, अन्य विभागों के लोग या दूसरे शहरों के लोगों को लगाया गया है। चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जिन मतदाताओं को वोटर स्लिप नहीं मिली हैं वे रामलीला कार्यालय में आकर स्लिप ले सकते हैं।
आवेदन जमा करते समय दी गई पावती खोने की स्थिति में प्रार्थनापत्र देकर दूसरी प्रति प्राप्त कर सकते हैं। वोटर स्लिप की दूसरी प्रति प्राप्त करने के लिए 150 रुपये शुल्क जमा करना होगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार मित्तल ने कहा कि व्यापार मंडल गैर राजनैतिक संस्था है। व्यापारी आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी करें। वहां राजेश ढल व लियाकत अली आदि थे।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के 764 सदस्य बनाए
खटीमा। व्यापार मंडल चुनाव संपन्न कराने को लेकर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को चुनाव अधिकारी महेश जोशी एवं अनिल बत्रा की देखरेख में 50 सदस्य बनाए गए। टीम ने इस्लाम नगर में अभियान चलाया। जोशी ने बताया कि अभी तक 764 सदस्य बनाए जा चुके हैं। टीम में मनोज वा धवा, अफजल खां, राशिद अंसारी, दिगंबर गुप्ता, पप्पू अली, अरफात अंसारी, अमित वर्मा आदि थे।