फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   virendra and himani becomes champion

नैनीताल के वीरेंद्र और काशीपुर की हिमानी बनी चैंपियन

Sat, 10 Feb 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Sat, 10 Feb 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
virendra and himani becomes champion
ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में चल रही तीन दिनी जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में काशीपुर पॉलीटेक्निक का दबदबा रहा। नैनीताल के छात्र वीरेंद्र कुमार और राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज काशीपुर की छात्रा हिमानी रावत चैंपियन रहीं।
कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन प्राविधिक शिक्षा अपर निदेशक आरपी गुप्ता ने किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल के वीरेंद्र कुमार प्रथम, बाजपुर के भावेश द्वितीय, 200 मीटर में वीरेंद्र कुमार प्रथम, भावेश द्वितीय, 400 मीटर में कोटाबाग के ललित सिंह प्रथम, वीरेंद्र कुमार द्वितीय, 800 मीटर में द्वाराहाट के मनीष कुमार प्रथम, काशीपुर के विनय द्वितीय, 1500 मीटर में मनीष कुमार प्रथम, विनय द्वितीय, लंबी कूद में पंतनगर कॉलेज के हर्षित बोरा प्रथम, बाड़ेछीना कॉलेज के गोविंद सिंह द्वितीय, ऊंची कूद में द्वाराहाट के अजय सिंह मेहरा प्रथम, दन्या कॉलेज के नीरज कुमार द्वितीय, गोला फेंक में काशीपुर कॉलेज के शुभम सिरोही प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय, चक्का फेंक में काशीपुर के रितिक जैन प्रथम, पीरूमदारा कॉलेज के हेम प्रसाद द्वितीय, भाला फेंक में काशीपुर के पुष्पेश कुमार प्रथम, बाजपुर के पंकज द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

 बालिका वर्ग 100 मीटर में कोटाबाग की रेनुका मेलकानी प्रथम, जैंती की प्रियंका मेहता द्वितीय, 200 मीटर में द्वाराहाट की लता गोस्वामी प्रथम, कोटाबाग की रेनुका मेलकानी द्वितीय, 400 मीटर में काशीपुर की लता गोस्वामी प्रथम, काशीपुर की हिमानी रावत द्वितीय, लंबी कूद में काशीपुर की हिमानी रावत प्रथम, द्वाराहाट की तुलसी गिरी द्वितीय, ऊंची कूद में काशीपुर की हिमानी रावत प्रथम, नैनीताल की रिचा भट्ट द्वितीय, गोला फेंक में अल्मोड़ा की भारती शाह प्रथम, दन्यां की सरिता बर्गली द्वितीय, चक्का फेंक में बाड़ेछीना की कल्पना नेगी प्रथम, नैनीताल की रिचा भट्ट द्वितीय, भाला फेंक में काशीपुर की काजल राणा प्रथम, कालाढूंगी की संगीता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अपर निदेशक आरपी गुप्ता ने विजेताओं को ट्राफी, पदक, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजेश उपाध्याय और शिक्षक राजकुमार ने बताया कि बालक और बालिका वर्ग में काशीपुर राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज चैंपियन चुने गए। बालक वर्ग में नैनीताल के वीरेंद्र कुमार और बालिका में काशीपुर की हिमानी रावत चैंपियन चुने गए। वहां पर एनएसएस प्रभारी विपिन वर्मा, प्रभुनाथ, प्रीति आर्या, अनिता आर्या, ओमपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, राजीव यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed