{"_id":"66884d7689c2d508fc0c9da6","slug":"villagers-planted-saplings-with-forest-workers-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-104559-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: वन कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: वन कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने किया पौधरोपण
विज्ञापन
शक्तिफार्म में पौधरोपण के दौरान वन कर्मी और ग्रामीण।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिफार्म। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत किशनपुर वन क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत किशनपुर वन क्षेत्र में वन विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोविंद नगर, बैकुंठपुर, देवनगर आदि क्षेत्रों के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी घनानंद चनियाल ने ग्रामीणों से वर्षा काल में अपने-अपने घरों के आसपास खाली पड़ी भूमि पर औषधीय, फलदार, छायादार, चारा पत्ती समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधों को लगाने की अपील की। इस दौरान रेंज परिसर में नीम, बेल, आंवला, कटहल, नींबू, बोटल, बुरांश, केसिया, सेमिया आदि के पौधों का रोपण किया गया। वहां मनीषा हालदार, बिरंचि वाइन, रविंद्र सिंह, खीम सिंह अधिकारी, नवीन सिंह मेहरा, गोकुल नेगी, दिनेश बुधलाकोटी, राजेश खन्ना आदि थे। संवाद
विज्ञापन