{"_id":"59b6da1d4f1c1bfb7f8b61d2","slug":"village-principals-lock-in-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक में ताले जड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक में ताले जड़े
अमर उजाला ब्यूरो काशाीपुर।
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन सौंपते प्रधान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख गुरुमुख सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने नगर में गांवों को मिलाने के विरोध में ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की। कहा कि परिसीमन बैठक में प्रस्तावित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने नगर निगम में मिलाने का विरोध किया था।
विज्ञापन
सोमवार को ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और कई जिला पंचायत सदस्यों आदि ने ब्लॉक कार्यालय में नारेबाजी की और कार्यालय पर ताला लगाकर बीडीओ जीएस माहला को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि परिसीमन बैठक में उन्होंने ग्राम प्रधानों के साथ नगर निगम में मिलाने की आपत्ति दर्ज की थी। गांवों की अपेक्षा नगर निगम की कालोनियों की सड़कों-खड़ंजों की दुर्दशा है। तब क्यों निगम में शामिल होंगे। निगम में मिलने के लाभ की अपेक्षा नुकसान अधिक है। हाउस टैक्स काफी अधिक है।
विज्ञापन
बीपी कोटनाला ने कहा कि सरकार ग्राम पंचायत राज्य को मजबूत करने के बजाए पंचायतों पर कुठाराघात कर रही है। इसके लिए सरकार को सबक सिखाया जाना चाहिए। प्रधान संघ के उपाध्यक्ष बलकार सिंह ने कहा कि यह विरोध केवल प्रधानों का ही नही पूरी जनता का है। इस मौके पर प्रधान आनंद कुमार, महेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, सुभाष, जसपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरि प्रसाद, गुरमेल सिंह, राम किशोर आदि थे। इस मौके पर एक भी महिला प्रधान नजर नहीं आईं उनके स्थान पर उनके पति मौजूद थे। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य जगजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निगम के सीमा विस्तार को मंजूरी देने का स्वागत किया है।
विज्ञापन