फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vigilance increased after dengue larvae were found at 349 places

Udham Singh Nagar News: 349 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिलने के बाद सतर्कता बढ़ाई

Sat, 12 Oct 2024 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Vigilance increased after dengue larvae were found at 349 places
रुद्रपुर में रामलीला मैदान में मंचन से पहले फॉगिंग करता नगर निगम कर्मी। संवाद
रुद्रपुर। जिले में 349 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम डेंगू मच्छर से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों के साथ ही मोहल्लों और धार्मिक आयोजन स्थलों में फॉगिंग करा रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के तीन मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिलेभर में डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। घरों में जमा साफ पानी में डेंगू के लार्वा का पता लगाया जा रहा है। डेंगू मच्छर से बचाव के लिए लोगों को आवश्यक जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक जिले के तीन लाख घरों में जांच कर चुकी है। आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सजग कर रही हैं। नगर निगम के साथ ही अन्य निकाय डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग करवा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

कोट
लार्वा का पता लगाने के लिए निरंतर अभियान चल रहा है। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्था की गई है। इसके लिए अस्पतालों में 76 मच्छरदानीयुक्त बेड लगाए गए हैं। -डॉ. राजेश आर्या, एएसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed