{"_id":"3194dbbe6f48b9b20c924083c37b1cc8","slug":"vigilance-featured-the-hit-factory-power-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने फैक्ट्री में मारा छापा, बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस ने फैक्ट्री में मारा छापा, बिजली चोरी पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। बिजली चोरी की शिकायत पर विद्युत विभाग की देहरादून विजिलेंस टीम ने किच्छा बाईपास रोड स्थित एक फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की। फैक्ट्री में चोरी की बिजली का प्रयोग हो रहा था। जिस पर टीम ने फैक्ट्री का मीटर जब्त कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के सूत्रों के मुताबिक किच्छा बाईपास रोड स्थित ठंडी सड़क पर एक फैक्ट्री है। जहां पर लंबे समय से बिजली चोरी की जा रही थी। फैक्ट्री में स्थानीय स्तर से कोई कार्रवाई न होने पर किसी ने इसकी शिकायत देहरादून विजिलेंस से भी की। इस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर विजिलेंस देहरादून की टीम रुद्रपुर पहुंची और फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान हुई जांच में टीम ने पाया कि फैक्ट्री में खुलेआम बिजली चोरी की जा रही है। टीम ने फैक्ट्री का मीटर कब्जे में ले लिया और कागजी कार्रवाई की। बाद में टीम देहरादून के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन