फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Viadhya Balendhu Among Country's Top 55 Ayurvedic Doctors

राष्ट्रीय गुरुओं की सूची में शामिल किए गए वैद्य बालेंदु प्रकाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Viadhya Balendhu Among Country's Top 55 Ayurvedic Doctors
वैद्य बालेंदु प्रकाश - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ इकाई ने देशभर के 55 अनुभवी आयुर्वेदिक डॉक्टरों को राष्ट्रीय गुरु की पदवी से नवाजा है। इनमें गदरपुर के रतनपुरा गांव में आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र चलाने वाले वैद्य बालेंदु प्रकाश और हल्द्वानी के डॉ. विनोद जोशी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

आयुर्वेद विद्यापीठ की ओर से गुरु शिष्य परंपरा पाठ्यक्रम चलाया जाता है। इसमें चयनित किए गए गुरु अपने चिकित्सकीय अनुभवों और औषधि निर्माण संबंधित जानकारियों को विद्यापीठ में चयनित विद्यार्थियों के साथ साझा करते हैं। आयुर्वेद में वर्णित रसशास्त्र पर आधारित निजी रस औषधियों का निर्माण कर असाध्य रोगियों का इलाज करने में वैद्य बालेंदु प्रकाश ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई है। वैद्य बालेंदु एक्यूट प्रोमाइलॉस्टिक ल्यूकेमिया, माइग्रेन, न्यूट्रीशनल एनीमिया, पैन्क्रियाटाइटिस आदि जटिल रोगों का इलाज करते हैं। इसके लिए उन्हें वर्ष 1999 में पद्मश्री से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

वैद्य बालेंदु प्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेदिक विद्यापीठ के दो अधिकारियों ने उनके केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया था। इसके तहत उपलब्ध सुविधाओं और दैनिक कार्यवाही का जायजा लिया गया था। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय विद्यापीठ की ओर से जारी चयनित गुरुओं की सूची में शामिल किया गया है। वह पूर्व राष्ट्रपति डॉ. केआर नारायणन के आयुर्वेदिक चिकित्सक भी रह चुके हैं। बता दें कि राष्ट्रीय आयुर्वेदिक विद्यापीठ की ओर से चयनित शिष्यों एवं गुरुओं को शिक्षा पाठ्यक्रम अवधि के दौरान मानद मासिक भत्ता भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed