{"_id":"6526ee880000771813038824","slug":"vehicle-rams-over-man-died-on-the-spot-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-4659-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़क पार कर रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़क पार कर रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Thu, 12 Oct 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नेशनल हाइवे पार कर रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मूल रूप से कुशीनगर गोरखपुर के निवासी दुखी प्रसाद (40) ग्राम मलसी में एक फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार देर शाम वह गांव में ही एनएच 74 को पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दुखी को जिला अस्पताल पहुुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी और तीन बेटे हैं। वह पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मृतक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। संवाद