{"_id":"60e5fcaf8ebc3e298720173c","slug":"vegetable-rate-increasing-day-by-day-rudrapur-news-hld430397860","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पखवाड़े में दोगुनी महंगी हुईं सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पखवाड़े में दोगुनी महंगी हुईं सब्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बीच पिछले एक पखवाड़े में सब्जियों के दाम करीब दोगुने हो गए हैं। इससे आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। आलू, टमाटर और प्याज आदि खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल हो रहा है।
मानसून सीजन शुरू होने के बाद सब्जियों के दामों में भी उछाल आ रहा है। करीब 15 दिन पहले 10 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर 40 रुपये किलो बिक रहा है। 10 रुपये प्रति किलो बिकने वाले आलू के रेट 20 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। रुद्रपुर सब्जी मंडी के फुटकर सब्जी विक्रेता नंदलाल कहते हैं कि बारिश की वजह से सब्जियां खराब होने लगती हैं। मांग ज्यादा और सब्जियों की उपलब्धता कम होने से दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इधर, रुद्रपुर मंडी समिति की सचिव आशा गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश सब्जियों की आवक बाहरी राज्यों से हो रही है। ढुलाई आदि का खर्चा अधिक होने के कारण भी सब्जी के दाम बढ़ रहे हैं।
सब्जियों के मूल्य ( किग्रा में)
सब्जी- 15 दिन पहले - वर्तमान में
----
प्याज 15 रुपये - 25 रुपये
खीरा- 15 रुपये - 40 रुपये
कद्दू- 15 रुपये - 30 रुपये
लौकी- 10 रुपये - 30 रुपये
बैगन- 10 रुपये - 40 रुपये
आलू- 10 रुपये - 20 रुपये
टमाटर- 10 रुपये -40 रुपये
करेला - 15 रुपये - 30 रुपये