{"_id":"61521f498ebc3e0455703678","slug":"varuna-got-honour-rudrapur-news-hld43950586","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्विसेज परीक्षा में 38वीं रैंक हासिल करने वाली वरुणा को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्विसेज परीक्षा में 38वीं रैंक हासिल करने वाली वरुणा को किया सम्मानित
विज्ञापन
रुद्रपुर में वरुणा अग्रवाल को सम्मानित करते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएससी की परीक्षा में 38वीं रैंक हासिल करने वाली रुद्रपुर की होनहार बेटी वरुणा अग्रवाल को रविवार देर शाम रामपुर रोड स्थित एक होटल में राइस मिलर्स की ओर से सम्मानित किया गया। लोगों ने वरुणा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विधायक राजकुमार ठुकराल और मेयर रामपाल सिंह ने भी पुष्पगुच्छ देकर वरुणा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वरुणा ने आईएएस की परीक्षा में भारत में 38वां स्थान प्राप्त कर अपने राज्य उत्तराखंड, जिला और परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने वरुणा के माता-पिता व सभी परिजनों को बधाई दी। वहां उत्तरांचल राइस मिलर्स एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवीशंकर अग्रवाल, पीडी अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, वृंदा अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, घनश्याम मित्तल, रमेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विजय अग्रवाल, घनश्याम श्याम पुरिया, पवन अग्रवाल आदि थे।
इधर, उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा व उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल युवा महासभा ने वरुणा अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। वहां कैलाश गर्ग, शिवकुमार बंसल, विजयभूषण गर्ग, महेश मित्तल, विनीत जैन,शीतल सिंघल, गजानंद बंसल, बलराम अग्रवाल, नरेश कंसल आदि थे। इधर जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के सभागार में वरुणा अग्रवाल के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
स्कूल के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर और स्टाफ ने पुष्प गुच्छ देकर वरुणा अग्रवाल को सम्मानित किया। वरुणा अग्रवाल ने अपने अनुभवों को साझा किया। स्कूल महासचिव ग्रोवर ने कहा कि गर्व की बात है कि रुद्रपुर से अब तक पांच आईएएस चयनित हुए हैं। ये सभी जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के विद्यार्थी रहे हैं।