फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vanshika topped the 200-meter race, and Radhika topped the 800-meter race.

Udham Singh Nagar News: 200 मीटर दौड़ में वंशिका और 800 मीटर में राधिका रही अव्वल

Thu, 11 Jun 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 11 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Vanshika topped the 200-meter race, and Radhika topped the 800-meter race.
जसपुर। युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जसपुर में खास पहल हुई। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अपने दिवंगत पिता के नाम से हरगोविंद प्रसाद सिंघल मेमोरियल मैदान स्थित वॉलीबाल कोर्ट और रनिंग ट्रैक को खिलाड़ियों के नाम समर्पित किया। बुधवार को कोर्ट और ट्रैक का शुभारंभ एथलेटिक चयन समिति उत्तराखंड के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी, उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन महेश नेगी, उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव राजीव चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

आवास विकास मार्ग स्थित मैदान पर आयोजित अंडर-14 बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में वंशिका ने प्रथम, शालिनी ने द्वितीय एवं राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की इसी दौड़ में हिमांशु ने प्रथम, दिव्यांश ने द्वितीय, मोहम्मद अर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में राधिका ने प्रथम, काजल ने द्वितीय व शालिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में हर्ष ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय व हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजक सिंघल स्पोर्ट्स इनिशिएटिव की ओर से विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। केवल सिंह संधु एवं नीरज शर्मा ने रेफरी की भूमिका निभाई। वहां पुष्पेंद्र मोहन सिंघल, सिद्धार्थ मोहन सिंघल, निकेश अग्रवाल, शरद गोयल, प्रदीप गोयल, संजय गोयल, सनी प्रधान, हरिओम सिंह, जाहिद हुसैन आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed