फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Valmiki community protests demanding arrest of accused in the rod attack case on Kashipur flyover

UK: रुद्रपुर में हंगामा...कोतवाली के आगे हाईवे जाम, पुलिस से धक्का-मुक्की, कांग्रेस भी आई साथ; जानें मामला

Mon, 10 Aug 2026 12:34 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: Heera Updated Mon, 10 Aug 2026 12:34 PM IST
सार

भाजपा नेता और उसके भाई की गिरफ्तारी न होने से नाराज वाल्मीकि समाज ने सोमवार को रुद्रपुर में जमकर बवाल काटा। सुबह 11 बजे नगर निगम से शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन दोपहर तक कोतवाली और फिर रामपुर हाईवे तक पहुंच गया। करीब छह घंटे तक तनावपूर्ण माहौल रहा। 

विज्ञापन
Valmiki community protests demanding arrest of accused in the rod attack case on Kashipur flyover
रुद्रपुर में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता व उसके भाई की गिरफ्तारी न होने से नाराज वाल्मीकि समाज ने सोमवार को रुद्रपुर में जमकर बवाल काटा। सुबह 11 बजे नगर निगम से शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन दोपहर तक कोतवाली और फिर रामपुर हाईवे तक पहुंच गया। करीब छह घंटे तक तनाव भरा माहौल रहा। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। इससे पहले गेट पर रोके जाने पर पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि भाजपा के मंडल महामंत्री पारस चुघ, उसके भाई सन्नी समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए। वाल्मीकि समाज के लोग सुबह 11 बजे नगर निगम पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धीरे-धीरे मामला उग्र होता गया। कांग्रेस भी वाल्मीकि समाज के समर्थन में उतर आई। वहीं नगर निगम में मेयर विकास शर्मा और पूर्व मेयर रामपाल भी धरने में शामिल हुए। दोपहर करीब एक बजे प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंचे और सीओ कार्यालय के सामने बैठ गए। यहां गेट पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कांग्रेस नेताओं से धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोग दोपहर ढाई बजे रामपुर हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। हाईवे पर करीब 15 मिनट नारेबाजी, धरना-प्रदर्शन हुआ। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को हाईवे से खदेड़ा। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला
शुक्रवार रात गांधी कॉलोनी निवासी अभिषेक वाल्मीकि अपने दोस्त जतिन के साथ स्कूटी से जा रहा था। फ्लाईओवर के पास एक स्कॉर्पियो ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने दोनों से मारपीट की। कुछ देर बाद पारस भी मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली-मारपीट नहीं हुई
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई होगी।

 

पुलिस ने तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। फुटेज में मारपीट नहीं आई है। तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को समझा दिया गया था। -डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed