{"_id":"1feac1c977757d33f1ccc1fbb565878c","slug":"valley-sikh-general-assembly-is-consistent-misleading-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई सिख महासभा संगत को कर रही गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई सिख महासभा संगत को कर रही गुमराह
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई सिख महासभा डेरा कारसेवा पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की संपत्ति, जमीन को खुर्द बुर्द करने और अपने नाम कराने का झूठा आरोप लगाकर संगत को गुमराह कर क्षेत्र का माहौल खराब कर रही है। कारसेवा के मुखी संत बाबा बचन सिंह ने 6 माह पहले बाबा तरसेम सिंह को नानकमत्ता से हटाकर बाबा श्याम सिंह को डेरा और कारसेवा से संचालित संस्थाओं का अध्यक्ष बना दिया है।
विज्ञापन
रविवार को उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश में संचालित कारसेवा के जत्थेदारों की बैठक नानकमत्ता के जत्थेदार बाबा श्याम सिंह की अध्यक्षता में डेरे में हुई। बैठक में तराई सिख महासभा द्वारा डेरे पर झूठे आरोप लगाकर संगत को गुमराह कर छवि खराब करने पर चिंता व्यक्त की। बाबा श्याम सिंह ने कहा कि तराई सभा द्वारा शासन प्रशासन को भेजे शिकायती पत्र पर मुख्यमंत्री के आदेश पर विभिन्न स्तरों पर आधा दर्जन जांचें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
एक भी आरोप सत्य नहीं पाया गया। तराई महासभा के चयनित पांच सदस्यों ने डेरा मुखी संत बाबा बचन सिंह से भेंट कर विवादों की जानकारी दी थी। जिनका समाधान बाबा ने किया था। उसके बाद भी डेरे के सेवादारों पर फर्जी मुकद्दमे तथा गलत बयानबाजी कर क्षेत्र का माहौल खराब किया जा रहा है। बैठक में बाबा सूबेदार चन्नन सिंह, बाबा कशमीर सिंह, बाबा बलविंदर सिंह, बाबा पाल सिंह, बाबा अमरीक सिंह, बाबा जगतार सिंह, बाबा झिरमिल सिंह, बाबा रेशम सिंह, बाबा गुरजंट सिंह, बाबा सतनाम सिंह, बाबा रिछपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन