फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttrakhand won.

उत्तराखंड ने त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ को दी शिकस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uttrakhand won.
खुदीराम बोस मिनी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों और आतिशबाजी के बीच 31वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मेजबान उत्तराखंड और दिल्ली की बालक-बालिकाओं की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर टूर्नामेंट के अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। इससे पहले प्रतियोगिता में भाग ले रही देश भर की 26 राज्यों की बालक-बालिकाओं की टीमों ने उत्तराखंड पुलिस के घुड़सवार दस्ते और पीएससी की बैंड के साथ नगर में मार्च पास्ट निकाला।
विज्ञापन

उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन की ओर से राज्य में पहली बार हो रही सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ खेल व युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडेय और अन्य अतिथियों ने किया। खेल मंत्री ने कहा कि दिनेशपुर जैसे छोटे कस्बे में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन से लोगों में कबड्डी के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्टेडियम परिसर में बनाए गए चार कोर्ट पर मैच हुए।
विज्ञापन

पहले मैच में उत्तराखंड ने एकतरफा मुकाबले में 56 अंकों से त्रिपुरा की टीम को पराजित कर दिया। उत्तराखंड की बालिका टीम ने छत्तीसगढ़ को 16 अंकों से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। दिल्ली की बालक वर्ग की टीम ने हिमाचल प्रदेश को व बालिका वर्ग की टीम ने गोवा को हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। इसके अलावा हरियाणा ने झारखंड को, भारतीय खेल प्राधिकरण ने छत्तीसगढ़ को, बिहार ने तेलंगाना को, मध्यप्रदेश ने उड़ीसा को, गोवा ने राजस्थान को, आंध्र प्रदेश ने पांडुचेरी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष सीमा सरकार, गूलरभोज नगर पंचायत की अध्यक्ष अनीता दुबे, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. डीके सिंह, हिमांशु सरकार, विजय मंडल, अनादि मंडल, तिलक राज गंभीर, मेजर सिंह, चंद्रकांत मंडल, सुनीला मिस्त्री, सुभाष गुंबर आदि मौजूद थे।
नगर में किया मार्चपास्ट
दिनेशपुर। चैंपियनशिप के उद्घाटन से पहले सभी टीमों के खिलाड़ियों ने नगर में मार्च पास्ट किया। खेल मंत्री पांडेय ने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर खिलाड़ियों का स्वागत किया।
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हुए शामिल
दिनेशपुर। चैंपियनशिप में 26 राज्यों की टीमें भाग ले रही है, जिसमें 900 बालक बालिकाएं है। इसके अलावा 300 कोच, मैनेजर और टीम मैनेजमेंट के लोग हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकृत करीब 24 निर्णायक भी दिनेशपुर पहुंचे हैं। लाइव प्रसारण के लिए कबड्डी अड्डा मुंबई की टीम आई है। संवाद।

13 खिलाड़ियों को किया सम्मानित
दिनेशपुर। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर खेल का प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने वाले उधमसिंह नगर के 13 खिलाड़ियों को राज्य सरकार से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। चिराग बरेठा, गौरव खन्ना, कौस्तुभ त्यागी, धीरज यादव, दिलशाद हुसैन, लखबीर सिंह, नीरज कुमार, फैयाज अहमद, विशाल रजवार, आशुतोष सिंह, राजीव चौधरी, प्रगति दुम्का को चेक दिए गए। पैराबैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार की गैरमौजूदगी में चेक उनके भाई को सौंपा गया।

कबड्डी कोर्ट में हुनर दिखाते खिलाड़ी।

कबड्डी कोर्ट में हुनर दिखाते खिलाड़ी।- फोटो : RUDRAPUR

खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते खेल मंत्री अरविंद पांडेय।

खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते खेल मंत्री अरविंद पांडेय।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed