{"_id":"65a006ef0e1a380ea3028d5a","slug":"uttarayani-fair-starts-from-today-in-khatima-khatima-news-c-236-1-ktm1001-1936-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा में उत्तरायणी मेले का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा में उत्तरायणी मेले का आगाज आज से
Thu, 11 Jan 2024 08:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 11 Jan 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
खटीमा में उत्तरायणी कौतिक के लिए तैयार मेला परिसर।- स्रोत- आयोजक।
-
- 3
-
Link Copied
खटीमा। खटीमा में छह दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले का आज शुभारंभ होगा। सुबह टीडीसी मैदान से शहरभर में भव्य सांस्कृतिक रंगयात्रा निकाली जाएगी। पहले दिन कार्यक्रम में लोकगायक अमित गोस्वामी अपने सुरों से समा बाधेंगे।
उत्तरायणी कौतिक मेले को लेकर बृहस्पतिवार को कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच के पदाधिकारियों ने बैठक हुई। इसमें प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। संगठन के महासचिव भुवन भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को श्री गोल्ज्यू जी के रथ के साथ सांस्कृतिक रंगयात्रा करीब नौ बजे टीडीसी मैदान से शुरू होकर डिग्री कॉलेज मार्ग से पीलीभीत मार्ग, टनकपुर मार्ग व सितारगंज मार्ग होते हुए टीडीसी मैदान पर वापस पहुंचकर संपन्न होगी। रंगयात्रा में नीति माणा के हीरामणि ग्रुप के कलाकार, छोलिया दल, वीर सिरोमणि महाराणा प्रताप थारू संस्कृति उत्थान समिति के कलाकार भी शामिल होंगे। वहां पर टीएस खाती, बीएस मेहता, केडी भट्ट, किशन सिंह किन्ना, कल्पना चंद, कमला मेलकानी, विमला मुंडेला, मुन्नी ओझा, मनोज कन्याल, नवीन कापड़ी, नरेंद्र आर्या, कुंदन बोरा आदि थे।