फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand thrashed Assam's team by 9 wickets

उत्तराखंड ने असम की टीम को 9 विकेट से रौंदा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand thrashed Assam's team by 9 wickets
काशीपुर हाईलेंडर एकेडमी में विजेता टीम के साथ अतिथि। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। असम और उत्तराखंड के बीच चल रही कूच बिहार ट्राफी का मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया। असम द्वारा दिए गए 52 रन के लक्ष्य को उत्तराखंड की टीम ने महज एक विकेट खोकर बना लिया। विकेटों के लिहाज से उत्तराखंड की असम पर सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन

रविवार को रामनगर रोड सित हाईलेंडर एकेडमीहमें चल रहे कूच बिहार ट्राफी के तीसरे दिन दूसरी इंनिग में 13 रन से आगे खेलने उतरी असम की पूरी टीम 167 रनों पर ढेर हो गई। असम की ओर से निहार ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से गौरव चौधरी ने सर्वाधिक पांच, मोहित ने 2 विकेट लिए। चूंकि पहली इंनिग में उत्तराखंड की टीम ने 116 रन की लीड ली थी।
विज्ञापन

इस लिहाज से उत्तराखंड की टीम को जीत के लिए 52 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम ने महज एक विकेट खोकर 52 रन बना लिए। उत्तराखंड की तरफ से कुनाल वीर ने 13, कमल ने 26, गौरव जोशी ने 12 रन बनाए। असम की तरफ से एकमात्र विकेट अमलन ज्योति ने लिया। मैच रेफरी डी मुखर्जी, मैच अंपायर आनंद ओवेलकर रहे। वहां पर दीपक मेहरा, शैलेश कुमार, लीला कांडपाल, मो. रेहान, कादिर खान, मो. इकरार, संजय ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed