फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand's Ultra Runner Mathpal 19-54-56 to run environment protection in Himachal

पर्यावरण संरक्षण को हिमांचल में दौड़ेंगे उत्तराखंड के अल्ट्रा रनर मठपाल 19-54-56

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's Ultra Runner Mathpal 19-54-56 to run environment protection in Himachal
हल्द्वानी से नैनीताल को जाने वाले रास्ते पर अल्ट्रा रनिंग की तैयारी करते अल्ट्रा रनर विनोद मठपा? - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए नगर के अल्ट्रा रनर विनोद मठपाल 25 अगस्त से हिमाचल में होने वाली 80 किमी की मैराथन में हिस्सा लेंगे। वे अब तक भवाली में 50 किमी की पूर्व ट्रेल अल्ट्रा वारियर मैराथन, पंजाब के चंडीगढ़ में 21 किमी की हाफ मैराथन और ग्रेटर नोएडा में 42 किमी की ग्रांड मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन

नगर के चिंतीमझरा मोहल्ला निवासी विनोद मठपाल (32) पुत्र भुवन चंद मठपाल हल्द्वानी की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। विनोद ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने मैराथन नहीं छोड़ी। चंडीगढ़ और नोएडा की मैराथन में टॉप-10 में जगह बनाई।
विज्ञापन

अब 25 अगस्त को इंटरनेशनल ट्रायल रनिंग एसोसिएट की ओर से शिमला में चैल नामक गांव से पेड़ बचाओ-जीवन बचाओ स्लोगन के साथ 60 व 80 किमी अल्ट्रा दौड़ होने जा रही है। इसमें करीब 500 अल्ट्रा रनर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की ओर से वह 80 किमी दौड़ में शामिल होंगे। विनोद 220 किमी की अल्ट्रा मैराथन की तैयारी कर रहे है। जो सितंबर 2020 में उत्तरकाशी में होगी। उनका सपना 35 साल की आयु में विश्व में भारत का नाम रोशन करना है। उन्होंने अपनी कामयाबी के लिए माता पिता के साथ पत्नी बबीता को श्रेय दिया। विनोद कहते है कि 2020 में ही वे कुमाऊं में 500 किमी की मैराथन कर अनाथ बच्चों के लिए रकम जुटाएंगे।

बेटा भी बनेगा एथलीट
अल्ट्रा रनर विनोद मठपाल अपने बेटे पीयूष मठपाल को भी एथलीट बनाना चाहते हैं। पीयूष अभी पांच साल का है। वह अपने पिता के साथ हर रोज तीन किमी दौड़ता है। विनोद कहते हैं कि पीयूष दस साल की आयु तक दस किमी की दौड़ आसानी से पूरी करने लगेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed