{"_id":"5c8e9d36bdec2213e43a4866","slug":"uttarakhand-s-prema-biswas-won-two-gold-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की प्रेमा विश्वास ने जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की प्रेमा विश्वास ने जीते दो स्वर्ण पदक
Mon, 18 Mar 2019 12:47 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। उत्तराखंड की टीम की व्हीलचेयर खिलाड़ी प्रेमा विश्वास एकल व युगल में दो स्वर्ण पदक जीते। डब्लूएच-1 के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की प्रेमा विश्वास ने उत्तराखंड की निर्मला मेहता को 21-16 व 21-14 से हराया, जबकि प्रेमा और निर्मला की जोड़ी ने डब्लूएच-1 व 2 में दिल्ली की अचला व यूपी शबाना की जोड़ी को 21-14 व 21-7 से हराया। उत्तराखंड की प्रेमा ने दो स्वर्ण व मनोज सरकार एवं निर्मला ने एक-एक स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित अखिलेश दास गुप्ता की स्मृति में राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइनल मुकाबलों में एच-1 व एच-2 में प्रेम कुमार व अम्मू मोहन की जोड़ी ने अबू व निर्मल की जोड़ी को 22-20 व 21-17 से पराजित किया। बीडीयू-19 डबल्स में देव व हार्दिक मक्कर ने अभिजीत व एन गुप्ता की जोड़ी को 21-8 व 21-6 से हराया।
विज्ञापन
एसएस-6 डबल्स में कृष्णा व रूही की जोड़ी ने मार्क व दिशा को 21-10 व 21-12 से पराजित किया। डब्लूएच-2 एकल के फाइनल में कर्नाटक के अम्मू मोहन ने यूपी की दिशा पांडे को हराया। एसएस-6 के फाइनल में राजा ने कृष्णा को हराया। सिंगल फाइनल में हरियाणा के हार्दिक ने हरियाणा के ही देव राठी को 21-13 व 21-18 से हराया।
विज्ञापन
एसएस-6 के डबल्स फाइनल में कृष्णा व राजा की जोड़ी ने मार्क व सुनील की जोड़ी को 21-9 व 21-4 से पराजित किया। एसयूएस डब्लूएस के फाइनल में पलक ने रकसान को 21-10,15-21 व 21-14 से हराया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
महाराष्ट्र के प्रेम कुमार, अर्जुन अवार्डी पंजाब के राजकुमार, अर्जुन अवार्डी पारुल डी परमार व पंजाब की पलक कोहली ने सर्वाधिक 3-3 स्वर्ण पदक जीते। इस दौरान उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष उमा जोशी, सचिव भूपेश दुम्का, कोषाध्यक्ष हरिमोहन आर्य, मैनेजर अभिजीत यादव, रेफरी अजय सिंह, अंपायर मानस, मुख्य कोच गौरव खन्ना, पवन गुप्ता, राजीव मंडल, विजय आहूजा, अर्पणा दत्ता आदि थे।
एकल व युगल स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी स्वर्ण पदक
प्रेम कुमार, महाराष्ट्र 03
संजीव कुमार, पंजाब 01
प्रमोद भगत, उड़ीसा 02
तरुण, हरियाणा 01
राजकुमार, पंजाब 03
प्रेमा विश्वास, उत्तराखंड 02
अम्मू मोहन, कर्नाटक 02
पारुल डी परमार, गुजरात 03
ज्योति, हरियाणा 01
पलक कोहली, पंजाब 03
रूही, महाराष्ट्र 03
अबू हुबेदा, यूपी 01
मनोज सरकार, उत्तराखंड 01
राकेश पांडे, पंजाब 01
कृष्णा नागर, राजस्थान 02
निर्मला मेहता, उत्तराखंड 01
दिशा पांडे, महाराष्ट्र 01
हार्दिक, हरियाणा 02
देव, हरियाणा 01
निलेश गुप्ता, यूपी 01