{"_id":"5c7c2160bdec22739100868b","slug":"uttarakhand-s-para-badminton-team-selected-25-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की पैरा बैडमिंटन टीम में 25 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की पैरा बैडमिंटन टीम में 25 खिलाड़ी चयनित
Mon, 04 Mar 2019 12:18 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड की चयनित पैरा बैडमिंटन की टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए रविवार को उत्तराखंड की महिला एवं पुरुष वर्ग में टीम का चयन हो गया। उत्तराखंड की टीम में अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार भी प्रतिभाग करेंगे। मनोज सरकार का चयन एसएल-3 श्रेणी में हुआ है।
विज्ञापन
रुद्रपुर में 15 मार्च से शुरू हो रही तीन दिनी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए उत्तराखंड की टीम में 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। एसएल-3 श्रेणी में मनोज सरकार, शरद जोशी, अमन पवार, शिव सिंह, प्रदीप, एसएल-4 श्रेणी में सिद्धांत भारद्वाज, यासीन, अश्वनी कुमार, उमेश आर्या का चयन हुआ है, जबकि महिला वर्ग एसएल-3 श्रेणी में मंदीप कौर, नीलिमा राय, हिमानी वैद्य, रेखा का चयन हुआ है।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग डब्लूएच-1 में राजेंद्र धामी, धनवीर भंडारी एवं डब्लूएच-2 में धन सिंह कोरंगा, अभिनव गुप्ता, सुबोध कुमार का चयन हुआ है, जबकि महिला वर्ग डब्लूएच-1 में प्रेमा विश्वास, नीरजा गोयल, निर्मला मेहता, एसयू-5 पुरुष वर्ग में चिराग बरेठा, अक्षत रोहेेला, शीतल कुमार, हर्षवर्धन का चयन हुआ। वहां हरीश चौधरी, अर्जुन सिंह, भारत राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन