{"_id":"5c06cc9fbdec22417d629ab3","slug":"uttarakhand-s-bustling-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की धमाकेदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की धमाकेदार जीत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में विजेता उत्तराखंड की टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूच बिहार ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने लगातार तीसरी बड़ी जीत दर्ज की है। टीम उत्तराखंड ने मिजोरम को एक पारी और 338 रनों से हराया। उत्तराखंड ने मिजोरम को पहली पारी में 91 और दूसरी पारी मात्र 20 रन पर ऑलआउट कर दिया। उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी में संयम अरोरा और गौरव जोशी की शतकीय पारी की बदौलत 449 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
काशीपुर में रामनगर रोड स्थित हाईलेंडर एकेडमी में कूच बिहार ट्राफी के तहत तीसरे मैच में मिजोरम के खिलाफ दूसरे दिन टीम उत्तराखंड के संयम अरोरा और गौरव जोशी ने 123 रनों से आगे खेलते हुए शतकीय साझेदारी निभाई। संयम 141 रन, जबकि गौरव जोशी ने 108 रनों की पारी खेली। दोनों के आउट होने के बाद देवेश (59) ने पहले तनुष (34) फिर हरमन (23) के साथ बहुमूल्य साझेदारी की। उत्तराखंड ने पहली पारी में 449 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
विज्ञापन
दूसरी पारी में भी मिजोरम के बल्लेबाज लय में नहीं नजर आए और पूरी टीम ताश के पत्ते की तरह 8.1 ओवर में मात्र 20 रन पर ढेर हो गई। सात बल्लेबाज तो बगैर खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
विज्ञापन
मैच के रेफरी परिमल, मैच एंपायर एस शंकर, गजानन वशिष्ट, फोर्थ एंपायर नवीन जोशी, स्कोरर ऑनलाइन एपीसिंह, ऑफलाइन वैभव भारद्वाज रहे। मिजोरम के टीम मैनेजर, राजेंद्र सक्सेना, एके चहल, बाबुल, भरत पंत, मनीष, गौरव, राजेंद्र पप्पल आदि थे।
प्लेट नहीं एलीट ग्रुप का है प्रदर्शन
यूसीसीसी सदस्य और उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिव्य नौटियाल अंडर-19 टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि लड़कों ने अपने प्रदर्शन के दम पर दर्शा दिया है कि उनका प्रदर्शन एलीट टीम के स्तर का है। अगर विवाद की वजह से प्रदेश के क्रिकेट की मान्यता इतने वर्ष नहीं लटकती तो उत्तराखंड के कई खिलाड़ी आज बड़ा नाम होते। इस दौरान लियाकत अली और संजय ठाकुर भी मौजूद रहे।