फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Nikay Chunav: Former CM Harish Rawat campaigned for Lalit Joshi in haldwani

Nikay Chunav: पूर्व सीएम हरीश रावत ने ललित जोशी के लिए किया चुनाव प्रचार, बोले- भाजपा को सत्ता का घमंड

Fri, 17 Jan 2025 11:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 17 Jan 2025 11:09 AM IST
सार

Uttarakhand Nikay Chunav: कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में वोट मांगने पूर्व सीएम हरीश रावत बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। वहीं ललित जोशी ने भी डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav: Former CM Harish Rawat campaigned for Lalit Joshi in haldwani
जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के तहत कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में वोट मांगने पूर्व सीएम हरीश रावत बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। वहीं ललित जोशी ने भी डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।

वार्ड 40 के हिम्मतपुर मल्ला में एक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भाजपा को सत्ता का घमंड हो गया है। उन्हें जनता का गुस्सा झेलना पड़ेगा। कहा कि यह स्थानीय चुनाव है और क्षेत्रीय नेता के रूप में ललित जोशी सबसे उपयुक्त हैं। कहा कि राज्य की नगर निगम क्षेत्रों में विकास के नाम पर भाजपा फेल रही है और अब जनता से वोट मांगने की बारी आई तो इधर-उधर की बात कर रही है।

विज्ञापन

ललित जोशी ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड नंबर 3 और 40 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया और अपने विकास के दृष्टिकोण को साझा किया। ललित जोशी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में भी सड़कों की स्थिति खराब हो चुकी है और भाजपा केवल धर्म के नाम पर नफरत फैला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा प्रभारी गोविंद कुंजवाल, जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, सतीश नैनवाल, हेमंत बगडवाल, सुमित्तर भुल्लर, भोला दत्त भट्ट, योगेश जोशी, विशाल भोजक, संजय बिष्ट, राजा फर्स्वाण आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed