फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Truck carrying fish from Andhra Pradesh meets with accident in Kanpur

Uttarakhand: आंध्र प्रदेश से मछली लेकर आ रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, कानपुर में हुआ सड़क हादसा; चालक की मौत

Tue, 30 Jan 2024 05:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Jan 2024 05:01 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश से मछली लेकर आ रहा ट्रक कानपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Truck carrying fish from Andhra Pradesh meets with accident in Kanpur
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश से मछली लेकर आ रहा ट्रक कानपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पुरानी मंडी निवासी ट्रक चालक रुपेश कुमार (45) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजन शव को घर ले आए। किच्छा पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, नगर के पुरानी मंडी के हाथीखाना मोहल्ला निवासी रुपेश कुमार (45) मछली मंडी में ट्रक चलाता है। वह आंध्र प्रदेश से मछली लेकर आता था। बताया जा रहा है कि 28 जनवरी सुबह रुपेश का ट्रक कानपुर के निकट किसी अन्य वाहन से टकरा गया। दुर्घटना के बाद रुपेश को घायल अवस्था में कानपुर के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हृदयगति रुकने से एसएसबी के जवान की मौत, हरियाणा का रहने वाला था रविंद्र; खटीमा में था तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि रुपेश की मौत होने के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को किच्छा ले आए। सूचना पर पहुंची किच्छा पुलिस ने मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed